बहराइच: जूनियर शिक्षक संघ का हुआ निर्वाचन, सरजू अध्यक्ष और अश्विनी बने महामंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ विकास क्षेत्र-हुजूरपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन ब्लॉक संसाधन केन्द्र (बसंतपुर) में हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष सरजू प्रसाद और महामंत्री अश्विनी को मतदान के द्वारा चुना गया। पूर्ण शुचिता एवँ शांतिपूर्वक माहौल में हुआ प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री एम0 सिराजुद्दीन न्यूटन की अध्यक्षता एवँ जिला महामंत्री कुमार अभय की देखरेख में जनपदीय पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी …

बहराइच। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ विकास क्षेत्र-हुजूरपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन ब्लॉक संसाधन केन्द्र (बसंतपुर) में हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष सरजू प्रसाद और महामंत्री अश्विनी को मतदान के द्वारा चुना गया।

पूर्ण शुचिता एवँ शांतिपूर्वक माहौल में हुआ

प्रान्तीय संयुक्त मन्त्री एम0 सिराजुद्दीन न्यूटन की अध्यक्षता एवँ जिला महामंत्री कुमार अभय की देखरेख में जनपदीय पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष क्षेत्र पयागपुर) एवँ सुनील कुमार पांडेय जनपदीय संयुक्त मन्त्री की देखरेख में चुनाव हुआ। शिक्षक संघ के चुनाव में जनपदीय उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, राम कुमार पाण्डेय, अखिलेश कुमार मिश्र (अध्यक्ष विशेस्वरगंज) की उपस्थिति में सम्पूर्ण निर्वाचन पूर्ण शुचिता एवँ शांतिपूर्वक माहौल में हुआ।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उ०प्र० के संविधान में वर्णित सभी 11 पदों के सापेक्ष अध्यक्ष पद पर सरजू प्रसाद मिश्रा, मन्त्री पद पर अश्विनी कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार सिंह, सुमन सिंह, विकास चंद्र गोयल, संयुक्त मंत्री के पद पर अनिल कुमार, मनोज कुमार राजपूत एवं धारा सिंह, आय-व्यय निरीक्षक के पद पर मुकेश कुमार गौतम ने नामांकन दाखिल किया। सभी पदों पर एक-एक व्यक्तियों ने नामांकन दाखिल किया। ऐसी स्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिलाध्यक्ष वसी अहमद खां ने शपथ ग्रहण कराया। हुजूरपुर के त्रैवार्षिक निर्वाचन के अवसर पर मण्डलीय पदाधिकारी भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनीस अहमद अंसारी, चितौरा अध्यक्ष विद्या विलास पाठक, क्षेत्र तेजवापुर के ब्लॉक मंत्री अनुराग मिश्र, शिवपुर के प्रवीण श्रीवास्तव, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, गंगाराम पाण्डेय, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह यादव, अनुज प्रतिहार, ललित बंसल सहित क्षेत्र हुजूरपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

पढ़ें-बहराइच: 17 मई से आठ जून तक बहराइच गोंडा प्रखंड पर बंद रहेगी ट्रेनों का संचालन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव