बहराइच: बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध बिहार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, आत्मसात करने पर दिया गया बल
बहराइच। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। बौद्ध बिहार उर्रा में सभा का आयोजन हुआ। भगवान बुद्ध के रास्तों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया गया। जनपद में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। कहीं गोष्ठी तो कहीं शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही भगवान बुद्ध …
बहराइच। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। बौद्ध बिहार उर्रा में सभा का आयोजन हुआ। भगवान बुद्ध के रास्तों को जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया गया।
जनपद में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। कहीं गोष्ठी तो कहीं शोभा यात्रा निकाली गई। साथ ही भगवान बुद्ध के सभी सिद्धांत और उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए जागरूक किया गया। मिहीपुरवा तहसील के ग्राम उर्रा में स्थित बौद्ध बिहार बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खान रहे। मुख्य अतिथि को समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद भगवान बुद्ध दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गोष्ठी में भगवान बुद्ध के पंचशील अपनाने, उनके बताए रास्ते पर चलने और किसी को न सताने की बात कही।
साथ ही जीव हत्या न कर उन्हें दाना पानी के द्वारा जीवन देने पर बल दिया गया। इस दौरान डॉक्टर प्रदीप मौर्य, तलाश अली रायनी, ओम प्रकाश, संदीप मौर्य, अकबर खान, हंसनाथ गौतम, सुरेंद्र मौर्य, कल्लू मौर्य, अखिलेश कुमार, सोनू रावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए जालिम नगर चौकी की पुलिस भी कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद दिखी।
पढ़ें-अयोध्या: कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कोरोना काल में रही थी बंद
