Ligue-1 : तीसरी बार फ्रांसीसी लीग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए Kylian Mbappé

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्ट्राइकर काइलन एमबापे (Kylian Mbappé French football player) को उनके करियर में तीसरी बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में एमबापे अपने भविष्य को लेकर पूछे गये सवालों को टाल गये। ?? @KMbappe wins the @UNFP Ligue 1 Best Player award …

पेरिस। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्ट्राइकर काइलन एमबापे (Kylian Mbappé French football player) को उनके करियर में तीसरी बार फ्रांसीसी फुटबॉल लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में एमबापे अपने भविष्य को लेकर पूछे गये सवालों को टाल गये।

पीएसजी के साथ उनका अनुबंध अगले महीने समाप्त हो रहा है और माना जा रहा है कि इसके बाद वह रीयाल मैड्रिड से जुड़ेंगे। एमबापे ने फ्रांसीसी लीग में सर्वाधिक 25 गोल करके पीएसजी को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभायी।

उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में कुल 36 गोल किये। इस 23 वर्षीय फ्रांसीसी खिलाड़ी ने इससे पहले 2019 और 2021 में भी लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया था।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 , LSG vs RR : आईपीएल में जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की पत्नियों ने लूटी महफिल, देखिए तस्वीरें

संबंधित समाचार