अयोध्या: बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों ने सरयू में डुबकी लगा पुण्य की प्राप्ति की।हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला व हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। सुबह मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। …

अयोध्या। अयोध्या में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों ने सरयू में डुबकी लगा पुण्य की प्राप्ति की।हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला व हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। सुबह मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।

पूर्णिमा पर सुबह चार बजे से ही भक्तों ने सरयू स्नान कर विभिन्न मंदिरों नागेश्वरनाथ, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामलला के दरबार में माथा टेका। पंडित शिवराम ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती और उनके निर्वाण दिवस दोनों को ही मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा को ही भगवान विष्णु ने अपने नौवें अवतार भगवान बुद्ध के रूप में जन्म भी हुआ था। कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में किया गया स्नान कई जन्मों के पापों का नाश करता है।

कोरोना के कारण दो साल बाद अयोध्या में वैशाख पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़ दिखी, जिसके कारण अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु जाम से जूझते दिखाई दिए। दंतधावन कुंड तिराहे से लेकर डाकखाना चौराहे तक श्रद्धालु घंटों जाम से परेशान दिखाई दिए।

पढ़ें-बाराबंकी: अब खुलकर घूम रहा है तेंदुआ, बेबस दिखाई दे रही वन विभाग की टीम

संबंधित समाचार