शिमरी ड्रेस में जाह्नवी कपूर का किलर लुक, तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और अदाओं से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आंखों के एक इशारे से लोगों की नींद उड़ा दी है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ सुपर स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जाह्नवी शिमरी …

मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और अदाओं से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आंखों के एक इशारे से लोगों की नींद उड़ा दी है।

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ सुपर स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें जाह्नवी शिमरी ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस ग्लैमरस बॉडीकॉन ड्रेस में जाह्नवी कपूर बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनके स्टाइल और सिजलिंग लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जाह्नवी ने इस स्टनिंग शिमरी ड्रेस के साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ली लुक देकर ओपन ही रखा है।

साथ ही जाह्नवी ने न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और आईशैडो के साथ जाह्नवी ने अपने लुक में ग्लैम इफेक्ट दिया है। ब्लशर और हाईलाइटर में एक्ट्रेस सुपर गॉर्जियस लग रही हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी के एक्सप्रेशंस, उनका स्टाइल, अदाएं हर चीज ऑन पाइंट है। जाह्नवी कपूर इस लुक में अपने किलर पोज से फैंस की धड़कनों को तेज करती हुई नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में उन्होंने आंख मारते हुए पोज दिया है। इसके बाद फैंस उनके सामने विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर को भी फेल बता रहे हैं।

जाह्नवी इस लुक में फायर लग रही हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। कोई एक्ट्रेस को गॉर्जियस बता रहा है तो कोई डीवा।

इस फोटोशूट में जाह्नवी कपूर ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं, उनकी गाउन का डीप नेक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 , LSG vs RR : आईपीएल में जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की पत्नियों ने लूटी महफिल, देखिए तस्वीरें

संबंधित समाचार