हरदोई: नातिन की शादी में आई नानी की नदी में डूबने की खबर, बरामद हुआ शव
हरदोई। अपनी नातिन की शादी में शामिल होने आई उसकी नानी की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।तब से बराबर तलाश की जा रही थी। इसके बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। ऐसा बताया गया है सीतापुर ज़िले के संदना थाने के लालपुर भेंलावा की …
हरदोई। अपनी नातिन की शादी में शामिल होने आई उसकी नानी की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।तब से बराबर तलाश की जा रही थी। इसके बाद सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है।
ऐसा बताया गया है सीतापुर ज़िले के संदना थाने के लालपुर भेंलावा की 80 वर्षीय रामलली पत्नी मुल्ला की पुत्री टड़ियावां थाने के अलीनगर गांव में रहती हैं। रामलली 13 मई को अपनी नातिन की शादी में शामिल होने के लिए यहां आई हुई थी। बताया जाता है कि उसी दौरान रामलली गांव के करीब से निकली गोमती नदी के पास शौच करने के लिए गई हुई थी। अचानक पैर फिसलने से वह नदी में डूब गई। इसका पता होते ही वहां इलाके में खलबली मच गई। शादी की खुशियों के बीच कोहराम बरपा हो गया।
गांव के लोग नदी की तरफ दौड़ पड़े। सभी रामलली की तलाश में जुट गए।काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच करने के लिए नदी के पास पहुचें। जहां उन्हें पानी में तैरता हुआ शव दिखाई दिया।शव की शिनाख्त रामलली के रूप में की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। रामलली के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसे से अलीनगर मौत का मातम बरपा है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
पढ़ें-अयोध्या: बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी
