बहराइच: शादी से छह दिन पहले लापता हुआ युवक, मां ने लगाया अपहरण का आरोप, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी घटही गिरधरपुरवा गांव निवासी एक युवक का विवाह 20 मई को है। लेकिन युवक 14 मई से ही लापता है। युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरी महिला पर अपहरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम सेमरी घटही …

बहराइच। मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी घटही गिरधरपुरवा गांव निवासी एक युवक का विवाह 20 मई को है। लेकिन युवक 14 मई से ही लापता है। युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरी महिला पर अपहरण कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम सेमरी घटही निवासी मालती देवी पत्नी महावीर ने तहरीर दी। महिला का कहना है कि उसके बेटे राम प्रताप से सीतारामपुरवा लालबोझा निवासी रामावती पत्नी अवधराम अपनी बेटी से विवाह कराना चाहते थे, लेकिन युवती सही न होने से बेटे राम प्रताप ने शादी करने से इंकार कर दिया।

इस पर बेटे राम प्रताप की शादी कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर बेझा गांव निवासी युवती से तय किया गया। 20 मई को विवाह की तिथि निर्धारित है। इसकी जानकारी हुई ही दबंग महिला रामावती ने बेटे राम प्रताप का 14 मई को अपहरण करा दिया। तब से बेटे का पता नहीं चल रहा है।

ऐसे में महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बेटे को बरामद करने की मांग महिला ने पुलिस से की है। इस मामले में कोतवाल शशि प्रताप राणा के मोबाइल पर फोन लगाया गया तो उनका नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताता रहा।

पढ़ें- हरदोई: बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई 14 वर्ष की सजा

संबंधित समाचार