Shilpa Shetty ने सोशल मीडिया पर की वापसी, फिल्म ‘Nikamma’ के मोशन पोस्टर में दिखा अलग अवतार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी की है और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म निक्कमा का फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर कई जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस कुछ दिन पहले सोशल मीडिया से दूर हो गयी थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि अब वह सोशल मीडिया से अलविदा कह …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर धमाकेदार वापसी की है और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म निक्कमा का फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर कई जानकारी शेयर की है।

एक्ट्रेस कुछ दिन पहले सोशल मीडिया से दूर हो गयी थी। इंस्टाग्राम पर उन्होंने बताया कि अब वह सोशल मीडिया से अलविदा कह रही हैं। उनका कहना था कि वह मोनोटनी से बोर हो चुकी हैं। उन्हें वहां सबकुछ एक जैसा ही दिखाई दे रहा है। इस वजह से वह इस प्लेटफॉर्म से दूर जा रही हैं। जब तक उनको नया अवतार नहीं मिल जाता, वह वापस नहीं आएंगी। अब वह इंस्टाग्राम पर वापसी कर चुकी हैं।

शिल्पा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ का टीजर शेयर किया है। एक्ट्रेस इसमें एक सुपरवुमन के गेटअप में दिखाई दे रही हैं। उनके किरदार का नाम अवनी है। शब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा अभिमन्यू दस्सानी और शर्ली सेतिया भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

पढ़ें-रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 12 के कंटेस्टेंट हुए CONFIRM, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार