काशीपुर: कीटनाशक गटकने से गर्भवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या करने की आशंका जताई है। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री …

काशीपुर, अमृत विचार। एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक गटकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए उनकी पुत्री की हत्या करने की आशंका जताई है।

ग्राम सरवरखेड़ा निवासी शकील की 21 वर्षीय पुत्री मंतशा उर्फ गोलो ने करीब तीन वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी पुताई का कार्य करने वाले एक युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे उसका एक वर्ष का पुत्र है और वह करीब 6 माह की गर्भवती बताई गई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 11 बजे उसके पति ने मंतशा की बहन के देवर महेशपुरा निवासी शादाब को फोन कर बताया कि मंतशा कुछ खा-पी नहीं रही है। यदि उसकी मौत होती है तो वह जिम्मेदार नहीं होंगे।

शाम करीब चार बजे जब वह मंतशा के घर पहुंचा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मृतका का पति व ससुराल वाले पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसको दफन करने की तैयारी करने लगे। सूचना मिलने पर कुंडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मायके वालों ने कहा कि मृतका का पति शादी के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था और दहेज में बाइक समेत अन्य सामान लाने की बात कहकर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। परिजनों ने मृतका के पति पर जहर देकर मारने की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस विषाक्त पदार्थ खाने के कारण महिला की मौत होना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मृतका चार बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी।

संबंधित समाचार