अयोध्या: हरी सब्जियों की आवक तेज, भाव जमीन पर, गर्मी के कारण टमाटर हुआ महंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भले ही आसमान से आग बरस रही हो, लेकिन हरी सब्जियों के भाव जमीन पर आ गए हैं। हालांकि टमाटर के रेट में कोई अंतर नहीं हुआ है। उसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लौकी, कद्दू, भिंडी के दाम तो बहुत कम हो गए हैं। मंडी में इन्हें मामूली कीमत पर खरीदा जा रहा …

अयोध्या। भले ही आसमान से आग बरस रही हो, लेकिन हरी सब्जियों के भाव जमीन पर आ गए हैं। हालांकि टमाटर के रेट में कोई अंतर नहीं हुआ है। उसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लौकी, कद्दू, भिंडी के दाम तो बहुत कम हो गए हैं। मंडी में इन्हें मामूली कीमत पर खरीदा जा रहा है।

नाका स्थित नवीन मंडी में हरी सब्जियों की आवक काफी तेज हो गई है। एक तरफ सब्जियों ने जहां लोगों को राहत देने का कार्य किया है तो दूसरी तरफ टमाटर और लाल हो गया है। अच्छी क्वालिटी का टमाटर 35 से 40 रुपए प्रति किलो फुटकर में बिक रहा है। मंडी सचिव रीना वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में मंडी में टमाटर के आवक में कमी आई है। इसकी एक वजह भीषण गर्मी भी है, जिसका असर देसी टमाटर की पैदावार पर पड़ रहा है। गर्मी के चलते देसी टमाटर अधिक खराब हो रहे हैं। साकेत फल व सब्जी व्यापार मंडी के अध्यक्ष मदन मौर्या ने कहा कि इस समय हरी सब्जियों की आवक बढ़ जाने से उनके रेट काफी कम हो गए हैं। बारिश के बाद फिर से भाव में तेजी आएगी।

गली-मोहल्लों में सब्जी बेचने वाले कर रहे मनमानी

मंडी से सब्जी लाकर गली मोहल्लों में सब्जी बेचने वाले मनमाने रेट में सब्जियां बेच रहे हैं। मंडी से दोगुना-तिगुना भाव वसूलते हैं। मदन मौर्या ने कहा कि यह काफी गलत है। प्रशासन को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या है सब्जी का रेट

सब्जी भाव रुपये प्रति किलो
आलू 15-20
प्याज 20-22
लहसुन 50-60
हरा मिर्चा 60-80
लोभिया 20-25
तरोई 10-15
लौकी 10-15
भिंडी 10-15
बंद गोभी 25-30
बैंगन 15-20
कद्दू 5-10
पालक 25-30
शिमला मिर्च 50
अरबी 30-40
करेैला 20-25

यह रेट नाका स्थित नवीन मंडी के हैं।

पढ़ें-अयोध्या: थल सेना में तैनात जवान की भूमि पर अवैध कब्जा, डीएम से शिकायत के बाद जागी पुलिस

संबंधित समाचार