रेवली-आदमपुर तटबन्ध का डीएम ने किया निरीक्षण, सिंचाई विभाग को दिये यह निर्देश
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित रेवली-आदमपुर तटबन्ध का सोमवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लें। जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित आदमपुर रेवली तटबंध की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 208.20 लाख …
बहराइच। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित रेवली-आदमपुर तटबन्ध का सोमवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लें। जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। कैसरगंज तहसील क्षेत्र में स्थित आदमपुर रेवली तटबंध की बाढ़ से सुरक्षा के लिए 208.20 लाख रुपए की लागत से संचालित कटान निरोधक कार्य (परक्यूपाइन) स्थापना कार्य चल रहा है। जिसका सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ खण्ड के अभियन्ताओं तथा तहसील प्रशासन को निर्देश दिया कि पूरे तटबन्ध की सतर्क निगरानी की जाय और तटबन्ध के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों का चिन्हॉकन कर सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक प्रबन्ध किये जायें। अभियन्ताओं को यह भी निर्देश दिया कि तटबन्धों की सुरक्षा के दृष्टिगत अपेक्षित सामग्री का प्रबन्ध ऐसे उपयुक्त स्थानों पर कराया जाय ताकि किसी भी आपात स्थिति में उसको गन्तव्य तक पहुॅचाये जाने में कोई समस्या न आये।
तटबन्ध के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद ड्रेनेज खण्ड के अधीक्षण अभियंता शोभित कुशवाहा, सहायक अभियन्ता आरके सिंह व अवर अभियन्ता मोहित कुमार से जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के तकनीकी पहलूओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि आनगोईंग कार्यों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ बरसात से पूर्व पूर्ण कर लिया जाय। डीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में स्थित दोनों तटबन्ध बाढ़ से बचाव में लाइफ लाइन की भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी तटबन्धों की सुरक्षा़ को सुनिश्चित बनायें।
जिलाधिकारी ने तटबन्ध के निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामवासियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संभावित बाढ़ के दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों तथा उनकी खेती किसानी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के समय मौजूद बच्चों से डीएम ने पठन-पाठन तथा उनकी दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी मौजूद ग्रामवासियों व बच्चों को गुड़ का खिलाया। इस अवसर पर तहसीलदार कैसरगंज शिव प्रसाद मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-मानसून के पहले तटबंधों का निरीक्षण कर रिपोर्ट करें संबंधित अफसर: डीएम
