रामपुर: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस ने सूचना के आधार पर उस्मानगर के जंगल में छापा मारकर एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। सोमवार दोपहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के उस्मान नगर गांव के पास पीलाखार नदी के किनारे जंगल में कुछ लोग गोवशीय पशु का वध करने की तैयारी …
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस ने सूचना के आधार पर उस्मानगर के जंगल में छापा मारकर एक पशु तस्कर को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। सोमवार दोपहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के उस्मान नगर गांव के पास पीलाखार नदी के किनारे जंगल में कुछ लोग गोवशीय पशु का वध करने की तैयारी कर रहे हैं।
पशु के वध की सूचना पर थाना पुलिस एक्टिव हो गई।भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख जंगल में मौजूद पशु का वध कर रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरुकर दी।
फायरिंग होते देख पुलिस बल ने भी जंगल में मौजूद पेड़ की आड़ लेते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद अचानक फायरिंग रूक गई, तो पुलिस ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने जंगल में घायल अवस्था में थाना क्षेत्र के ही किसरौल गांव निवासी सगीर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचा, दो खोखा कारतूस 315 बोर, तीन जिदा कारतूस और वध को लाया गया एक गोवंश बछड़ा तथा पशु वध करने के उपकरण बरामद कर लिए।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए आरोपी सगीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी गांव निवासी बब्बू के साथ पशु का वध करने के लिए ही जंगल में आए थे। वहीं पुलिस अभिलेखों के अनुसार सगीर के खिलाफ विभिन्न थानों में सीएस एक्ट के व गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है वहीं बब्बू के खिलाफ सीएस,आर्म एक्ट समेत तीन मुकदमें व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाश की तलाश शुरूकर दी है।
ये भी पढ़ें:- हरदोई: दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत
