रामपुर : युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला मंगोली में युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक …

रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। कस्बे के मोहल्ला मंगोली में युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के माता-पिता दूसरे राज्य में नौकरी करने गए थे। घटना की सूचना पाकर वह भी घर के लिए चल दिए।

नगर के मोहल्ला मंगोली निवासी नन्हे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। नन्हे के बाइस वर्षीय पुत्र पंकज ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पंकज घर पर अकेला रहता था। सोमवार सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो पंकज का शव छत पर एक दरवाजे की चौखट से लटकाया हुआ था। आत्महत्या की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

जिसके बाद मौके पर देखने बालों की भीड़ जमा हो गई। मोहल्लेवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पंकज के माता-पिता के मौजूद नहीं होने के कारण इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मृतक पंकज के माता-पिता बेटे की मौत की सूचना पाकर घर के लिए चल दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

संबंधित समाचार