IPL 2022, PBKS vs DC: मार्श के अर्धशतक से दिल्ली का चुनौतीपूर्ण स्कोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मिचेल मार्श (63) के शानदार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने लियाम लिविंग्स्टन की पारी की पहली गेंद …

मुंबई। मिचेल मार्श (63) के शानदार अर्धशतक से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने लियाम लिविंग्स्टन की पारी की पहली गेंद पर अपने ओपनर डेविड वार्नर को गंवा दिया।

लिविंग्स्टन ने बाद में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और रोवमैन पॉवेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिविंग्स्टन ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। पंत सात और पॉवेल दो रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने एक छोर संभाल कर खेलते हुए 48 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाये और पारी के 19वें ओवर में आउट हुए।

ओपनर सरफराज खान ने 16 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 32 रन तथा ललित यादव ने 21 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 24 रन बनाये। अक्षर पटेल ने 20 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाये। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 , LSG vs RR : आईपीएल में जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की पत्नियों ने लूटी महफिल, देखिए तस्वीरें

संबंधित समाचार