लखनऊ : होटल का रूम बुक करने के नाम पर महिला से ठगी, जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चंडीगढ़ के रिहायशी होटल में रूम बुक कराने के नाम पर जालसाज ने एक महिला से 67 हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद पीड़ित ने होटल में संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है। ठगी का अहसास होने पर महिला ने चिनहट कोतवाली में शिकायत …

लखनऊ। चंडीगढ़ के रिहायशी होटल में रूम बुक कराने के नाम पर जालसाज ने एक महिला से 67 हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद पीड़ित ने होटल में संपर्क किया तो पता चला कि उसके नाम से कोई बुकिंग नहीं हुई है। ठगी का अहसास होने पर महिला ने चिनहट कोतवाली में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जालसाज पर एफआईआर दर्ज की है।

चिनहट थानाक्षेत्र के गंगा विहार कॉलोनी निवासिनी प्रशांशा खरे को कामकाज के सिलसिले में चंडीगढ़ जाना था। पीड़िता को चंडीगढ़ के होटल सिवालिक व्यू में कमरा बुक करना था। बीते 6 मई को गूगल सर्च इंजन पर होटल का नंबर निकालकर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले जालसाज ने रुम बुकिंग के लिए उसने 67 हजार रुपये जमा करा लिए।

जालसाज की बातों में फंसकर पीड़िता ने बताए खाते में रूपये रकम जमा कर दी। कुछ समय बाद पीड़िता ने होटल में कॉल कर बुकिंग की जानकारी ली तब उन्हें पता चला कि उनके नाम से होटल में कोई भी बुकिंग नहीं है। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विदेश भेजने के नाम पर हुई लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार