प्रधानमंत्री मोदी ने की योगी सरकार के मंत्रियों से मुलाकात, साथ में किया डिनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुंबिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन पूजन किया व उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक पीएम …

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नेपाल स्थित लुंबिनी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन पूजन किया व उसके बाद वह लखनऊ पहुंचे।

मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बातचीत की। हालांकि, इस दौरान क्या बात हुई इसका आधिकारिक ब्योरा नहीं मिल सका है। लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने सरकार के कामकाज को और बेहतर बनाने तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर अपनी बात रखी। यहां योगी सरकार के सभी मंत्री पहले ही आ चुके थे। जिनके प्रधानमंत्री ने मुलाकात की और सभी के साथ फोटो खिंचवाई। बैठक के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का सभी के साथ रात्रिभोज भी कार्यक्रम में शामिल रहा।

सूत्रों ने बताया कि पीएम ने कुछ मंत्रियों से विभागीय कामकाज के बारे में संक्षेप में जानकारी ली। इसके बाद सुझाव दिए कि किस तरह से जनहित की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए सरकार के प्रति जनता के विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:-प्रधानमंत्री मोदी के लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी बोले- शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन नगरी में आपका स्वागत है

संबंधित समाचार