UP Weather Report: मौसम विभाग ने आज कई शहरों में आंधी तूफान की जताई संभावना, बारिश के भी हैं आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सोमवार को कई शहरों में गर्मी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार को आंधी चली और इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है। IMD के अनुसार मंगलवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के …

लखनऊ। सोमवार को कई शहरों में गर्मी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार को आंधी चली और इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली है।

IMD के अनुसार मंगलवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी-तूफान आने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 17 मई को हल्की बारिश हो सकती है।इसके बाद बुधवार से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 42, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हीटवेव से थोडी राहत मिलेगी। तो वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर को धूल भरी आंधी की संभावना बनी हुई है।

पढ़ें- UP Weather Report: भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने कहीं ‘लू’ तो कहीं तेज आंधी की जताई संभावना

संबंधित समाचार