आगरा: मामूली विवाद में युवक पर किया गया चाकू से हमला, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जीवनी मंडी चौकी के पास दो युवकों ने एक युवक को मामूली विवाद में जमकर पीटा। जब युवक भागने लगा तो उसे चाकू मार दिया और फिर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना छत्ता अंतर्गत कोयले वाली बस्ती निवासी रजत और चंदा पानी वाली …

आगरा। जीवनी मंडी चौकी के पास दो युवकों ने एक युवक को मामूली विवाद में जमकर पीटा। जब युवक भागने लगा तो उसे चाकू मार दिया और फिर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

थाना छत्ता अंतर्गत कोयले वाली बस्ती निवासी रजत और चंदा पानी वाली गली निवासी अंकित व एक अन्य युवक शाम को यमुना किनारे साथ बैठे थे। बताया गया है कि वहां पर रजत और अंकित के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।

आरोप है कि अंकित और उसके साथी ने रजत के साथ मारपीट की। रजत वहां से भागने लगा। अंकित और उसके साथी ने पीछा कर उसे जीवनी मंडी चौकी के पास पकड़ लिया। सड़क पर गिराकर अंकित ने रजत के पेट में चाकू मार दिया। उसके पेट में कई प्रहार किए गए।

पढ़ें-लखनऊ: छेड़खानी व चाकूबाजी करने वाला कलियुगी बाबा गिरफ्तार

संबंधित समाचार