अलीगढ़: पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, चार गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। क्वार्सी थाना अंतर्गत बेगपुर गली नंबर 3 के निवासी अब्दुल रशीद के बेटे शफीक ने वेगपुर की जूली से 12 साल पहले परिवार वालों के खिलाफ लव मैरिज की थी। शफीक शराब पीकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। ससुराल में रह रहे शफीक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। ससुरालियों से मारपीट के …

अलीगढ़। क्वार्सी थाना अंतर्गत बेगपुर गली नंबर 3 के निवासी अब्दुल रशीद के बेटे शफीक ने वेगपुर की जूली से 12 साल पहले परिवार वालों के खिलाफ लव मैरिज की थी। शफीक शराब पीकर पत्नी व बच्चों को पीटता था। ससुराल में रह रहे शफीक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ।

ससुरालियों से मारपीट के दौरान शफीक ढ़ाई फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। ससुरालियों ने उसके सिर पर ईंट, पत्थर मारे और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

लगभग डेढ़ दिन बाद बदबू आने पर शव को 14 मई की सुबह कंबल में लपेट कर ई रिक्शा से बन्नादेवी क्षेत्र के भमोलि बाईपास स्थित पानी की टंकी के पास पोखर में फेंक दिया।पुलिस ने शव को अज्ञात में दिखा कर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।

मृतक की बेटी शिफा ने शफीक के भाई फरीद को बताया कि 12 मई को अम्मी और अब्बू में झगड़ा हुआ। अम्मी, मामू, दूसरे मामू ने मिलकर अब्बू की हत्या कर दी।

फरीद ने मामले की रिपोर्ट पत्नी जूली, सास मुन्नी, भाई शाहरुख, नन्नू व ननद शमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें से पत्नी जूली, सास नन्नू, मुन्नी और शमा को गिरफ्तार कर लिया है। ई रिक्शा चालक की तलाश अभी जारी है।

पढ़ें- बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

संबंधित समाचार