बाराबंकी: जाम के झाम से जूझ रहा हैदरगढ़, फोरलेन बनने के बाद भी समस्या बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ को जाम के झाम से लोगों को छुटकारा दिलवाने के लिए लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे का एनएचएआई द्वारा करोड़ों रूपये खर्च कर चौड़ी करण भी करवाया गया था। और फोर लेन बनाई गई थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों की शिथिल कार्यप्रणाली व लापरवाही के चलते व्यवस्थाएं जैसे की तैसी बनी हुई हैं। टैक्सी वहां …

बाराबंकी। हैदरगढ़ को जाम के झाम से लोगों को छुटकारा दिलवाने के लिए लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे का एनएचएआई द्वारा करोड़ों रूपये खर्च कर चौड़ी करण भी करवाया गया था। और फोर लेन बनाई गई थी, लेकिन जिम्मेदार लोगों की शिथिल कार्यप्रणाली व लापरवाही के चलते व्यवस्थाएं जैसे की तैसी बनी हुई हैं।

टैक्सी वहां से गई तो जाम छूटा

रोज हैदरगढ़ मुख्य चौराहे व अन्य जगहों पर हाईवे पर जाम सवारियां को उतारने व फिर बैठाने के लिए तमाम छोटी बड़ी गाड़ियों खड़ा करने की वजह से जाम लग जाता है। भीषण गर्मी में जाम में लोग फंसे रहते हैं। मंगलवार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर मुख्य चौराहा पर एक बस व एक मैजिक टैक्सी सवारियों को उतारने चढ़ाने के लिए हाईवे पर खड़ी हुई थी और लोग उस पर चढ़ उतर रहे थे जिससे हाईवे पर 15 मिनट के लिए जाम लग गया जाम में सैकड़ों वाहन फस गए जब बस टैक्सी वहां से गई तो जाम छूटा।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि 1 दिन नहीं बल्कि रोज का हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पुलिस चौकी के सामने यहां पर टैक्सी व बसें रुक कर सवारियां बैठाती व उतारती हैं जिससे जाम लग जाता है पर जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं पर हाईवे के किनारे तमाम रोजी रोजगार चलाने के लिए खोले विभिन्न प्रतिष्ठान की बिक्री पर भी इसका बुरा असर पड़ता है कोई यहां सामान जाम के चलते नहीं खरीदने आता।

हाईवे पर अवैध बने टैक्सी व बस स्टैंड को लेकर तमाम दुकानदारों में आक्रोश भी है इसके अलावा हैदरगढ़ में पुरानी कोतवाली के ठीक सामने भी हाईवे पर हाईवे के किनारे ही बने फुटपाथ के ऊपर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके द्वारा जाम लग जाता है इसके आगे स्टेट बैंक के सामने, सुबेहा तिरहा पर भी हाईवे पर अतिक्रमण की वजह से जाम लग रहा है।

लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे को कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहे

बताया कि स्थानीय पुलिस व एनएचएआई कर्मी यह सब देखते हैं उसके बावजूद हैदरगढ़ कस्बा के अंदर बनी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे को कब्जा मुक्त नहीं करा पा रहे हैं। इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक गोमती नगर लखनऊ एनएन गिरी ने बताया कि हैदरगढ़ कस्बा में हाईवे पर खाड़ी बस, टैक्सी आदि वाहनों को हटवाना व हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराना पुलिस का काम है यह मेरा कार्य नहीं है। शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं कि अब हाईवे पर टैक्सी स्टैंड वाहन नहीं खड़े होंगे न ही हाईवे को पर कोई अतिक्रमण करेगा। यदि ऐसा पाया जाता है तो स्थानीय पुलिस संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें।

पढ़ें-मेरठ: दो हजार रुपये के विवाद में गई विवाहिता की जान, 6 माह पहले हुई थी शादी

संबंधित समाचार