ट्विटर डील पर छाए संकट के बादल, पराग अग्रवाल के ट्वीट थ्रेड पर एलन मस्‍क ने ‘Poo’ इमोजी से दिया रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।एलन मस्क और पराग अग्रवाल के बीच मतभेद की बात सामने आई है। दोनों एक-दूसरे से ट्विटर पर भिड़ते दिखाई दिए। पराग अग्रवाल ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर स्पैम अकाउंट पिछले …

नई दिल्ली। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।एलन मस्क और पराग अग्रवाल के बीच मतभेद की बात सामने आई है। दोनों एक-दूसरे से ट्विटर पर भिड़ते दिखाई दिए। पराग अग्रवाल ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर स्पैम अकाउंट पिछले चार क्वार्टर से पांच फीसदी से अंदर हैं। ये उनका इंटरनल एस्टिमेट है। ये ट्वीट मस्क के स्पैम या बॉट अकाउंट को लेकर किए गए ट्वीट का रिप्लाई था।

  • 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को टेकओवर करने वाले थे एलन मस्‍क
  • ट्विटर पर ‘बॉट्स’ या स्‍पैम अकाउंट्स के अनुमान पर एलन को शक
  • पराग अग्रवाल ने लंबा-चौड़ा थ्रेड लिखकर सफाई देनी चाही, लेकिन एलन मस्‍क ने जवाब में ‘पाइल ऑफ पूप’ इमोजी ट्वीट कर दिया

पराग अग्रवाल ने कहा कि ट्विटर का एस्टिमेट जो साल 2013 से एक ही तरह का है। उसे एक्सटर्नली रिप्रोड्यूस नहीं किया जा सकता है। कोई अकाउंट स्पैम है इसके लिए पब्लिक और प्राइवेट दोनों जानकारी की जरूरत होती है।

पराग अग्रवाल की इस पोस्ट के जवाब में एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एलन ने लिखा कि, “क्या आपने उन्हें कॉल करने की कोशिश की है?” एलन ने अपने ट्वीट पर ‘Poo’ का एक इमोजी भी शेयर किया है। इसके बाद मस्क ने लिखा फिर एडवरटाइजर को कैसे पता चलेगा उन्हें उनके पैसों के बदले क्या मिल रहा है। ये ट्विटर के फाइनेंशियल हेल्थ के लिए फंडामेंटल है। आपको बता दें कि मस्क ने ट्विटर डील को बॉट और स्पैम अकाउंट्स की वजह से होल्ड पर रख दिया है।

ये भी पढ़ें : Elon Musk on Twitter : ‘ट्विटर डील अभी होल्ड पर है’, एलन मस्क ने दी जानकारी, बताई यह बड़ी वजह

संबंधित समाचार