लखनऊ: आईटीआई अलीगंज में 26 मई को लगेगा रोजगार मेला, डेढ़ हजार पदों पर होगी भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आईटीआई अलीगंज में 26 मई को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 2 दर्जन से ज्यादा यानी 25 से 30 कम्पनियां शामिल होंगी। उनके द्वारा करीब डेढ़ हजार अभ्यर्थियों का चयन करने की उम्मीद है। आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ.आरएन त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक …

लखनऊ। आईटीआई अलीगंज में 26 मई को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 2 दर्जन से ज्यादा यानी 25 से 30 कम्पनियां शामिल होंगी। उनके द्वारा करीब डेढ़ हजार अभ्यर्थियों का चयन करने की उम्मीद है।

आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य डॉ.आरएन त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 26 मई को आईटीआई अलीगंज परिसर में मेला लगेगा।

आगे उन्होंने कही कि इसमें बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सेवा योजन पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। मेले में अभ्यर्थी केवल अपने बॉयोडाटा की कॉपी के साथ हिस्सा ले सकेंगे।

पढ़ें- हल्द्वानी: सोलर टेक्नीशियन और ड्रोन ट्रेड देगा रोजगार की उड़ान, आईटीआई प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

संबंधित समाचार