बॉलीवुड में होगी खेल की दुनिया के ‘गब्बर’ यानी शिखर धवन की एंट्री, फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के शिखर धवन जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। शिखर धवन ने एक बिग मैनस्ट्रीम फिल्म के साथ एक्टिंग में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शिखर ने पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। सूत्र ने कहा कि कुछ महीने पहले ही …

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के शिखर धवन जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। शिखर धवन ने एक बिग मैनस्ट्रीम फिल्म के साथ एक्टिंग में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शिखर ने पहले ही इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

सूत्र ने कहा कि कुछ महीने पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के लिए शिखर को अप्रोच किया था। शिखर का इस फिल्म प्रॉपर फुल लेंथ रोल है, कैमियो नहीं है। उनका हिस्सा फिल्म के लिए महत्वपूर्ण है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

पिछले साल अक्टूबर में शिखर को अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ के सेट पर देखा गया था। शिखर के सेट पर जाने से अफवाहें उड़ीं कि क्रिकेटर फिल्म का हिस्सा हैं। दरअसल, शिखर और अक्षय करीबी दोस्त हैं, यही वजह है कि वे फिल्म के सेट पर सिर्फ उनसे मिलने गए थे।

पढ़ें- Pushpa: The Rise के विलन सुनील को बॉलीवुड से मिल रहे कई OFFER, जल्द करेंगे डेब्यू

संबंधित समाचार