Anurag Kashyap की रिवेंज ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी Kriti Sanon

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन फिल्मकार अनुराग कश्यप की रिवेंज ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। एक्ट्रेस ने बताया है कि यह फिल्म किल बिल का रूपांतरण नहीं है। कृति ने बताया, अनुराग कभी रीमेक नहीं करते हैं। फिल्म की दुनिया में आपको एक बदला लेने वाली एक्शन फिल्में देखने को मिलती हैं। उन्होंने …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन फिल्मकार अनुराग कश्यप की रिवेंज ड्रामा फिल्म में काम करती नजर आयेंगी।

एक्ट्रेस ने बताया है कि यह फिल्म किल बिल का रूपांतरण नहीं है।

कृति ने बताया, अनुराग कभी रीमेक नहीं करते हैं। फिल्म की दुनिया में आपको एक बदला लेने वाली एक्शन फिल्में देखने को मिलती हैं। उन्होंने अपने आश्वस्त किया कि, ये फिल्म पूरी तरह से एक अलग और पूरी तरह से ओरिजनल स्क्रिप्ट है। अनुराग अपनी खुद की एक नई दुनिया बनाना पसंद करते हैं और वो उसकी दुनिया का हिस्सा बनने और अपने निर्देशित होने के लिए मैं उत्साहित हूं। यह फिल्म उनके द्वारा पहले की गई सभी फिल्मों से अलग होगी।

पढ़ें-OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रॉकी भाई की एंट्री, Amazon Prime Video पर रिलीज हुई KGF चैप्टर-2

संबंधित समाचार