बस्ती: करोड़ों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 44 ग्राम मादक पदार्थ हुआ बरामद
बस्ती। जिले के कोतवाली थाने और एसटीएफ यूनिट लखनऊ और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने दो अंतर्जनपदीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो करोड़ रुपये की कीमत का एक किलो 44 ग्राम स्मैक बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली थाने और एसटीएफ यूनिट …
बस्ती। जिले के कोतवाली थाने और एसटीएफ यूनिट लखनऊ और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने दो अंतर्जनपदीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से दो करोड़ रुपये की कीमत का एक किलो 44 ग्राम स्मैक बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली थाने और एसटीएफ यूनिट लखनऊ और गोरखपुर की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा के समीप से दो तस्करों मोहम्मद हसीब निवासी ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर थाना बाराबंकी,छबीला यादव निवासी ग्राम पचभेड़िया थाना रामगढ़वा जनपद मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 किलो 44 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड,15 हजार रुपया नगद, एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह दोनों लोग नेपाल राष्ट्र,बिहार राज्य के बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी का अपना ठिकाना बदल-बदल कर करते थे। इन लोगों का लिंक लखनऊ राजधानी के अगल-बगल के जनपदों बाराबंकी,अयोध्या, सीतापुर सहित अन्य जिलों में था। इनकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था। स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
पढ़ें- बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरामद हुआ 186 ग्राम मादक पदार्थ
