कानपुर: जलापूर्ति ठप होने पर सपा विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन, जलकल विभाग के जीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले में बीते 2 दिनों से 10 लाख आबादी की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। जिलके चलते मंगलवार को सपा विधायकों ने क्षेत्र की जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर सपा के तीनों विधायक सिर पर मटका और हाथ में गंदे पानी की बोतल लेकर निकले। विरोध के दौरान …

कानपुर। जिले में बीते 2 दिनों से 10 लाख आबादी की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। जिलके चलते मंगलवार को सपा विधायकों ने क्षेत्र की जनता के साथ विरोध प्रदर्शन किया। बेनाझाबर स्थित जलकल मुख्यालय पर सपा के तीनों विधायक सिर पर मटका और हाथ में गंदे पानी की बोतल लेकर निकले। विरोध के दौरान सरकार और जलकल के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन कर रहे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बता दें, विधायकों ने जलकल जीएम नीरज गौड़ को समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि गंगा बैराज आपूर्ति होती है तो फूलबाग पंपिंग स्टेशन में लाइट न आने की वजह से कई बार जलापूर्ति ठप रहती है। केस्को, जलकल और जल निगम के बीच कोई कॉर्डिनेशन नहीं है। इस वजह से जलापूर्ति के समय भी बिजली न आने से पानी की सप्लाई ठप रहती है।

पढ़ें- असम में बाढ़-बारिश से हालात बिगड़े, आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त , रेलवे ट्रैफिक ठप 

संबंधित समाचार