बहराइच: भूसा दान में ग्राम प्रधानों ने किया सहयोग, रंग ला रही डीएम की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भूसा दान के लिए जिलाधिकारी द्वारा की गई अपील मुहिम लाने लगी है। जरवल विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को भूसा दान दिया। छुट्टा मवेशियों के लिए भूसा दान करने की अपील जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने जिलेवासियों से की थी। इसका असर दिखने लगा है। भूसा दान सहयोग राशि के रुप …

बहराइच। भूसा दान के लिए जिलाधिकारी द्वारा की गई अपील मुहिम लाने लगी है। जरवल विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को भूसा दान दिया। छुट्टा मवेशियों के लिए भूसा दान करने की अपील जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने जिलेवासियों से की थी। इसका असर दिखने लगा है। भूसा दान सहयोग राशि के रुप में स्वेच्छा के साथ बुधराम यादव प्रधान नासिरगंज व मोहम्मद जाबिर प्रधान गौदोरा, जैवुन निशा प्रधान गण्डरा ने आज जरवल विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को साथ में लेकर खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय से मिले। ग्राम प्रधानों ने भूसा खरीद के लिए एक एक हजार रूपये सहयोग राशि के रुप में सौपा।

खण्ड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पाण्डे ने बताया कि डीएम की अपील पर ग्राम प्रधानों द्वारा भूसा दान में जो सहयोग किया जा रहा है,वह सराहनीय है। सभी सम्मानित समाजसेवी व ग्राम प्रधानों से मेरी अपील है कि जिलाधिकारी के मिशन को और आगे बढ़ाएं। इस मौके पर राजकुमार यादव, राजेश कुमार सिंह एडीओ आईएसबी, विकास सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, सुनील कुमार वर्मा ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल रहे।

पढ़ें-बुलंदशहर: कद्दावर किसान नेता मांगेराम त्यागी ने छोड़ा भाकियू का दामन, राजेश चौहान बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार