तालाब से दबंगों का कब्जा हटवाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित तालाब पर दबंगों के कब्जे को हटवाने की मांग करते हुए ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि तालाब पर से दबंगों का कब्जा हटवाया जाए। हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर झकड़ी मैं 52 वीघे …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित तालाब पर दबंगों के कब्जे को हटवाने की मांग करते हुए ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपना शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि तालाब पर से दबंगों का कब्जा हटवाया जाए।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर झकड़ी मैं 52 वीघे भूमि में तालाब स्थित है। गांव के कुछ दबंग लोगों ने तालाब की लगभग 26 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। मंगलवार को ग्रामीण महिलाएं एकत्र होकर उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और दबंगों से तालाब की भूमि मुक्त कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि दबंग व्यक्तियों के द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा किया हुआ है जिसे सरकार की मंशा के अनुरूप मुक्त कराया जाए। प्रदर्शन करने वालों में रेखा, वीरवती,संलोचना, लीला, सरवेश, मुन्नी,अंजू,कैलाशो आदि मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: नुमाइश देखने गए युवक के पेट में घोंपा धारदार हथियार, हालत गंभीर
