हल्द्वानी: बिजली गुल होने से सिंचाई के 192 नलकूप ठप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी।, अमृत विचार। मौसम खराब होने के चलते रात आठ बजे से ही बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। उसके कुछ देर बाद ही तेज हवाओं से कई बिजली के पोल टूट गए। इसके चलते मंगलवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में सिंचाई विभाग के 192 नलकूपों का संचालन ठप …

हल्द्वानी।, अमृत विचार। मौसम खराब होने के चलते रात आठ बजे से ही बिजली विभाग ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। उसके कुछ देर बाद ही तेज हवाओं से कई बिजली के पोल टूट गए। इसके चलते मंगलवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में सिंचाई विभाग के 192 नलकूपों का संचालन ठप हो गया। पानी नहीं मिलने से किसान भी परेशान रहे।

सिंचाई विभाग नलकूप खंड के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि आंधी के चलते बिजली सप्लाई ठप हो गई। सिंचाई के लिए किसानों को पानी देने का समय रात का ही है। ऐसे में रात आठ बजे से बिजली चले जाने से नलकूप संचालित नहीं हो पाए। इसके कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से पानी की सप्लाई बाधित रही।

संबंधित समाचार