मुरादाबाद : साहब! समझौता नहीं करूंगी, पति से लडूंगी केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने तहरीर देकर कहा कि पति और ससुरालियों से वह कतई समझौता नहीं करेगी। सबक सिखाने के लिए उनके उन पर केस करेगी। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने तहरीर देकर कहा कि पति और ससुरालियों से वह कतई समझौता नहीं करेगी। सबक सिखाने के लिए उनके उन पर केस करेगी। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भटावली की रहने वाली रजनी सैनी ने बताया कि दहेज लोभी ससुराली लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उत्पीड़न से परेशान होकर वह महिला पुलिस की शरण में पहुंची। पीड़िता का कहना है कि 23 मार्च व तीन मई को तहरीर देकर उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, लेकिन दोनों बार ही उसे नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया।

नारी उत्थान केंद्र में चार बार पीड़िता व उसके पति की काउंसिलिंग हुई फिर भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इससे आहत होकर पीड़िता मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: छापेमारी में सटोरियों से 14,450 रुपये बरामद, सात गिरफ्तार

संबंधित समाचार