लखीमपुर-खीरी: मॉर्निग वॉक पर निकले बुर्जुग की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैगलगंज खीरी, अमृतविचार। कस्बे की औरंगाबाद रोड पर प्रतिदिन की तरह टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मैगलगंज कस्बा के औरंगाबाद मार्ग …

मैगलगंज खीरी, अमृतविचार। कस्बे की औरंगाबाद रोड पर प्रतिदिन की तरह टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मैगलगंज कस्बा के औरंगाबाद मार्ग निवासी सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ भग्गा (68) पुत्र शंकरलाल गुप्ता रोजाना की तरह मंगलवार सुबह लगभग चार बजे घर से टहलने के लिए औरंगाबाद रोड पर निकले थे। सुरेन्द्र घर से लगभग सौ मीटर ही चल पाए थे कि तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

अलसुबह हुए इस हादसे के बाद वाहन फरार हो गया। सुबह टहलने निकले अन्य लोगों ने सुरेन्द्र को सड़क पर खून से लथपथ पड़े देखा। जिसकी सूचना लोगों ने उनके परिजनों को दी। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंचे लोगों को सुरेन्द्र मृत अवस्था में मिले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: लिफ्ट देने के बहाने दो बहनों को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, एक लापता

संबंधित समाचार