बाजपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। नगरीय सीमा से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि उसकी घर में ही परचून की दुकान है जिस पर कभी-कभार उसकी 16 वर्षीय बेटी भी बैठती है। घर के सामने स्थित एक प्लांट पर रह रहा ग्राम भोजपुर पीपलसाना मुरादाबाद उप्र निवासी मो. अजीम पुत्र मो. यासीन …

बाजपुर, अमृत विचार। नगरीय सीमा से सटे एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि उसकी घर में ही परचून की दुकान है जिस पर कभी-कभार उसकी 16 वर्षीय बेटी भी बैठती है। घर के सामने स्थित एक प्लांट पर रह रहा ग्राम भोजपुर पीपलसाना मुरादाबाद उप्र निवासी मो. अजीम पुत्र मो. यासीन का सामान लेने के बहाने दुकान पर आना-जाना रहता था।

आरोप है कि युवक उसकी नाबालिग बेटी को बातों में फंसाते हुए 4 अप्रैल को प्लांट पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा और इसमें प्लांट पर ही रहने वाला शाकिर पुत्र सबदर भी सहयोगी बना रहा। बालिका ने 13 मई को परिजनों को पूरी बात बता दी जिससे उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

इस बाबत आरोपियों से बात की गई तो उन्होंने परिवार के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मो.अजीम व शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज