रामपुर: पुलिस ने लिखाई 14 खनन माफिया पर रिपोर्ट, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। अवैध खनन और फायरिंग मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं फायरिंग के बाद कोसी के खादर में चौबीस घंटे के बाद भी दहशत का माहौल पर्याप्त है। …

रामपुर/दढ़ियाल, अमृत विचार। अवैध खनन और फायरिंग मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया है। वहीं फायरिंग के बाद कोसी के खादर में चौबीस घंटे के बाद भी दहशत का माहौल पर्याप्त है। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे भी मिले हैं।

  • पुलिस-प्रशासन नहीं रोक पा रहा है कोसी नदी के भीतर अवैध खनन
  • अवैध असलहों से लैस होकर खनन करा रहे हैं माफिया, लोगों में भय

सोमवार को तहसील स्वार के चौहद्दा घाट व तहसील टांडा के अकराबाद घाट पर दो पक्ष अवैध खनन को लेकर आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक अवैध हथियारों से फायरिंग की गई थी। फायरिंग के चलते जंगल में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। सूचना पाकर दढ़ियाल चौकी प्रभारी सतीश कुमार, कोतवाल टांडा अजयपाल सिंह, एडिश्नल एसपी संसार सिंह, सीओ श्रीकांत प्रजापति पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने अकबराबाद के जंगल से 10 खोखा कारतूस 12 बोर,18 खोखा कारतूस 315 बोर,315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया था।

चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने प्रथम पक्ष के अजयपाल पाल सिंह पुत्र जागीर सिंह, जागेश्वर सिंह पुत्र अजयपाल सिंह निवासी माझा फार्म,राहुल पुत्र सुरजपाल निवासी करनपुर थाना कुंडा काशीपुर जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड,राजू निवासी पट्टीकलां थाना स्वार व तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि दूसरे पक्ष के संदीप उर्फ सोनू पुत्र सुखविन्द्र,साहब सिंह पुत्र जोगिंदर निवासी चोहद्दा कोतवाली स्वार व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि अजयपाल सिह पुत्र जागीर सिह निवासी माझा फार्म को एक तमंचा दो कारतूस, राहुल पुत्र सूरजपाल निवासी करनपुर थाना कुण्डा काशीपुर जनपद उधमसिहनगर उत्तराखंड को एक तमंचा दो जिदा कारतूस, संदीप उर्फ सोनू पुत्र सुखविन्दर निवासी चौहद्दा थाना स्वार को एक तमंचा एक कारतूस, साहब सिह पुत्र जोगेन्द्र सिह निवासी चौहद्दा थाना स्वार को एक तमंचा एक कारतूस के साथ पकड़ने के बाद थाने ले आए। उसके बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया।

24 घंटे बाद भी किसानों में दशहत का माहौल
सोमवार को अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि कोतवाली स्वार के चौहद्दी घाट पर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। खनन के कार्य के दौरान रविवार को दो चालक हाइवे में कच्चा माल भरकर तहसील टांडा के गांव अकराबाद व माझा फार्म में लगे स्टोन क्रशर पर माल डालने के लिए आए थे। किसी बात को लेकर तहसील टांडा अकबराबाद, माझा फार्म के जंगल में एक क्रेशर स्वामी के बेटे ने वाहन चालकों के साथ मारपीट की थी। सोमवार को तहसील टांडा के अकबराबाद व माझा फार्म जंगल में स्थित एक स्टोन क्रेशर के वाहन चालक कोसी घाट चौहद्दा से कच्चा माल लेने के लिए गए थे।

एक दिन पहले अपने वाहन चालकों के ऊपर हुए मारपीट का बदला लेने के लिए घाट पर कुछ दबंग लोगों ने चालको को घेर लिया।चालको को घेरने के बाद मारपीट शुरू कर दी थी।मारपीट की सूचना पाकर दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए थे। जबकि पहले से ही बैठे कुछ लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे।फायरिंग की दहशत के चलते 24 घंटे बाद भी खेतों पर काम करने वाले किसान खेतों पर नहीं पहुंचे हैं।किसानों ने ने नाम ने छापने की पर बताया कि सोमवार को किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: ट्रक ने ई-रिक्शे में बैठे युवक को रौंदा, मौके पर मौत

संबंधित समाचार