इटावा: ससुरालीजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव घर से बाहर फेंक, पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक महिला की उसके ससुरालीजनो ने हत्या कर शव घर से बाहर फेंक दिया और पति समेत परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने अमित कुमार की पत्नी सपना (22) का शव …

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के चौबिया क्षेत्र में एक महिला की उसके ससुरालीजनो ने हत्या कर शव घर से बाहर फेंक दिया और पति समेत परिवार के सभी सदस्य फरार हो गये है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने अमित कुमार की पत्नी सपना (22) का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी ।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। इस मामले को लेकर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस अपनी पड़ताल में महिला की मौत की वजह को जानने और समझने मे जुटे हुए है । मृतक महिला के चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि चचेरी बहन की हत्या करके परिवारीजनों से शव को घर के बाहर फेंक दिया है।

सोमवार रात बहन ने इस बात की जानकारी फोन करके दी है कि उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे है। रात होने के कारण सुबह आकर परिवारीजनों से बात करने को भरोसा दिया लेकिन मंगलवार सुबह इस बात की जानकारी मिली कि बहन की हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया गया है। सपना की शादी 30 अप्रैल 2021 को हुई थी। उनके कोई सगा भाई नहीं है। पिता अशोक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए चचेरे भाई उनका ध्यान रखते हैं। मृतक सपना अपनी चार बहनों में सबसे छोटी थीं।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति व सास-ससुर पर दहेज, हत्या का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार