लखनऊ: हिस्ट्रीशीटर ने सरेराह दौड़ाकर युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
लखनऊ। पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर मानक नगर थानांतर्गत सिंगार नगर के आलमबाग इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर ने भोलाखेड़ा के रहने वाले सौजन्य शरण त्रिपाठी (35) को गोली मार दी। गोली सौजन्य के छाती में लगी। सौजन्य को गंभीर हालत में अपोलो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। …
लखनऊ। पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर मानक नगर थानांतर्गत सिंगार नगर के आलमबाग इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार सुबह हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर ने भोलाखेड़ा के रहने वाले सौजन्य शरण त्रिपाठी (35) को गोली मार दी। गोली सौजन्य के छाती में लगी। सौजन्य को गंभीर हालत में अपोलो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल सौजन्य की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ललित सोनकर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
स्कूटी पर बैठा इंतजार कर रहा था सौजन्य
मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मध्य अपर्णा कौशिक ने बताया कि मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे ललित सोनकर ने सौजन्य फोन करके आलमबाग इंटर कॉलेज के समीप मिलने के लिए बुलाया। सौजन्य कॉलेज के समीप पहुंचकर अपनी स्कूटी पर बैठकर ललित का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान ललित अपनी बाइक से आया और बातचीत के दौरान सौजन्य पर तमंचा तान दिया। जान बचाने के लिए सौजन्य भागा तो ललित ने खदेड़कर उसपर एक राउंड फायरिंग कर दी। लोगों को जुटता देख ललित मोके से भाग निकला।
पिछले कई दिनों से दे रहा था धमकी
पुलिस ने बताया कि हीवेट रोड निवासी ललित सूद पर पैसे देने का काम करता है। वह अमीनाबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। पैसों के लेनदेन को लेकर ही ललित सोनकर सौजन्य को पिछले कई दिनों से पैसों के लिए धमकी दे रहा था। इसलिए सौजन्य ने ललित के खिलाफ जनवरी महीने में मामला दर्ज कराया था। इसी कारण मंगलवार को सौजन्य को जान से मारने की नीयत से ही ललित ने उसपर फायरिंग की।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
