सहारनपुर: पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दो युवकों की रेडी मिलकपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गांव नैनखेड़ा निवासी चीकू उर्फ युवराज (19),रेन्चो उर्फ देवेश (18) और अभिषेक (21) गांव रेडी मिलकपुर के पास …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दो युवकों की रेडी मिलकपुर से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गांव नैनखेड़ा निवासी चीकू उर्फ युवराज (19),रेन्चो उर्फ देवेश (18) और अभिषेक (21) गांव रेडी मिलकपुर के पास से गुजर रही पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे। नहाते वक्त अचानक युवराज और देवेश पानी में डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख उनके साथी अभिषेक ने शोर मचाया। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन जब तक वह युवकों को बचाने का प्रयास करते दोनों पानी के बहाव में गुम हो गए। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने नहर में कूदकर युवराज को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देवेश का ग्रामीण पता नहीं लगा सके।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद चुनहेटी चौकी इंचार्ज ब्रजपाल यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया तो देवेश का शव भी मिल गया। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के उनके शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि नैनखेड़ा गांव के तीन युवक पूर्वी यमुना नहर में नहाने गए थे, जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शवों को अपने साथ ले गए है।

यह भी पढ़ें:-झारखंड में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत

संबंधित समाचार