उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मंगलवार रात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान हॉल में लेटे मरीजों का हाल जाना और एक मरीज की आर्थिक मदद भी की। साथ ही डॉक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार रात …

लखनऊ। मंगलवार रात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान हॉल में लेटे मरीजों का हाल जाना और एक मरीज की आर्थिक मदद भी की। साथ ही डॉक्टरों को सख्त हिदायत देते हुए मरीजों को भर्ती कर बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे।

सबसे पहले वो अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने प्राइवेट वार्ड में भर्ती मरीज से मिलने पहुंचे। इसके बाद वो सीधे अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। यहां ओपीडी के पास लेटे मरीजों से बातचीत की। इस दौरान सुल्तानपुर से आए एक गरीब मरीज की आर्थिक मदद की। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री किसी मरीज से मिलने प्राइवेट वार्ड आए थे। इस दौरान उन्होंने दूसरे मरीजों का भी हाल जाना।

यह भी पढ़ें:-आगरा: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया एसएन मेडिकल कॉलेज औचक निरीक्षण, कॉलेज प्रशासन में हड़कंप

 

संबंधित समाचार