बरेली: सपा नेता ने दिव्यांग की जमीन पर किया कब्जा, शिकायत मिलने पर एसएसपी ने सीओ द्वितीय को दिया जांच का आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और उनके भाई पर एक दिव्यांग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। किला के स्वाले नगर निवासी एवं दिव्यांग अशरफ हुसैन ने बताया कि उनके पिता जमील हुसैन …

अमृत विचार, बरेली। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और उनके भाई पर एक दिव्यांग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। किला के स्वाले नगर निवासी एवं दिव्यांग अशरफ हुसैन ने बताया कि उनके पिता जमील हुसैन ने 1984 में 50-50 गज के दो प्लाट खरीदे थे।

जिन पर उन्होंने दुकान बनाकर कब्जा दखल ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति ने वह जमीन किसी से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद ली। दोनों पक्षों के दावों के बाद मामला कोर्ट में चला और वहां से अशरफ हुसैन केस जीत गए। आरोप है कि सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और उनके भाई अलीम खान सुल्तानी ने किराए के आधार पर जमीन पर कब्जा कर लिया।

उस समय सपा की सरकार थी। आरोप है कि पुलिस उनकी मदद नहीं की। आरोपियों ने कब्जा नहीं छोड़ा। अफसर कार्रवाई करने का आश्वासन देते रहे। मामले में पीड़ित ने एसएसपी से मंगलवार को शिकायत की। इसपर एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी-
सपा नेता शमीम खां सुल्तानी पर कब्जा करने का आरोप लगा है। सीओ से मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: ज्ञानवापी को लेकर जबरदस्ती हुई तो अंजाम भुगतेगी सरकार- मौलाना तौकीर रजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता