बरेली: आज से भरे जाएंगे शारीरिक शिक्षा के परीक्षा फार्म
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के परीक्षा फार्म 18 मई से भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक महाविद्यालयों में वर्ष 2021 एवं इससे पूर्व सत्रों में पर्यावरण विज्ञान, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए विशेष अनुमति परीक्षा सुधार परीक्षा के और एकल विषय के …
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के परीक्षा फार्म 18 मई से भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक महाविद्यालयों में वर्ष 2021 एवं इससे पूर्व सत्रों में पर्यावरण विज्ञान, खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिए विशेष अनुमति परीक्षा सुधार परीक्षा के और एकल विषय के अंतर्गत स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के आवेदन पत्र 18 मई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। छात्रों को 27 मई तक ऑनलाइन आवेदन, 28 मई तक ऑनलाइन शुल्क और 29 मई तक भरे हुए आवेदन महाविद्यालय में जमा करने होंगे। महाविद्यालयों को 30 मई तक भरे हुए आवेदन ऑनलाइन सत्यापित करने होंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, लूट की घटना को चोरी में कराया दर्ज
