पंजाब में कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका, मनप्रीत बादल भी पार्टी को कह सकते हैं अलविदा
पंजाब। पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से कांग्रेस की राज्य इकाई में घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने बाद कई बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़ने की कतार में हैं। दरअसल सुनील जाखड़ के बाद अब पूर्व वित्त …
पंजाब। पंजाब में इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से कांग्रेस की राज्य इकाई में घमासान मचा हुआ है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने बाद कई बड़े नेता भी कांग्रेस छोड़ने की कतार में हैं। दरअसल सुनील जाखड़ के बाद अब पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, मनप्रीत ने इस बारे में अभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
वहीं मनप्रीत बादल के करीबियों के अनुसार वह जल्द ही कांग्रेस को छोड़ने का कदम उठा सकते हैं। मनप्रीत बादल के करीबी रिश्तेदार जयजीत सिंह जौहल उर्फ जोजो द्वारा सोशल मीडिया पर डाली एक पोस्ट से इस बात के संकेत मिले हैं। पोस्ट में जौहल ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और भारत भूषण आशु को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष पद देने पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें- किसानों का प्रदर्शन अनुचित, अवांछनीय: भगवंत मान
