IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी मैच से पहले बड़ा झटका, कप्तान केन विलियमसन ने छोड़ा टीम का साथ
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल, केन विलियमसन की पत्नी सारा रहीम दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यही कारण है कि केन विलियमसन …
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल, केन विलियमसन की पत्नी सारा रहीम दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यही कारण है कि केन विलियमसन डिलिवरी के समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। यही वजह है कि वह टीम के लिए आखिरी मैच नहीं खेलेंगे। इस बात की जानकारी सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
???????? ??????:
Our skipper Kane Williamson is flying back to New Zealand, to usher in the latest addition to his family. ?
Here's everyone at the #Riser camp wishing Kane Williamson and his wife a safe delivery and a lot of happiness!#OrangeArmy #ReadyToRise pic.twitter.com/3CFbvN60r4
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) May 18, 2022
हैदराबाद मैनेजमेंट ने ट्वीट किया- हमारे कप्तान केन विलियमसन वापस अपने देश लौटेंगे। फ्रेंचाइजी कैम्प के सभी साथी विलियमसन और उनकी पत्नी को सुरक्षित डिलिवरी के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उनके घर ढेर सारी खुशियां आएं। आपको बता दें कि सनराइजर्स टीम छठी जीत के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। अब इस टीम का एक ही मैच बाकी है, जो 22 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। प्लेऑफ के लिए हैदराबाद टीम को आखिरी मैच बड़े मार्जिन से जीतना होगा। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की दुआ करनी होगा वहीं हैदराबाद की टीम विलियमसन के बाद टीम की कमान किसे सौंपेगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली
इस सीजन में विलियसमन बल्ला से कमाल नहीं कर पाए
केन विलियमसन का इस सीजन में बल्ला से कमाल नहीं कर पाए। वह सिर्फ एक फिफ्टी लगा सके हैं। उन्होंने इस सीजन में टीम के लिए 13 मैच खेले, जिसमें 19.64 की औसत से 216 रन बनाए हैं। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने अब तक 13 मैच खेले, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है। फिलहाल, यह टीम 12 पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर काबिज है। हालांकि यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उम्मीद ना के बराबर ही है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : रोहित शर्मा के छक्के पर खुशी से झूम उठीं सारा तेंदुलकर, रिएक्शन हुआ वायरल
Comment List