बाराबंकी: तेज रफ्तार कार ने बाइक व साइकिल सवार को मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
बाराबंकी। बुधवार सुबह लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट एक आजमगढ़ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार व एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां, से दोनों को …
बाराबंकी। बुधवार सुबह लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के निकट एक आजमगढ़ से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार व एक साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां, से दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
कार के नेम प्लेट में उत्तर प्रदेश सरकार लिखवाए चालक ने अपने को शक्ति भवन बिजली विभाग का बाबू बता रहा है। इसने पहले कोतवाली के बारा गांव निवासी बाइक सवार सुशील कुमार वर्मा को टक्कर मारी जिससे वह बाइक लेकर सड़क पर गिरने से घायल हो गए वहीं पर गोतौना गांव के निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह साइकिल से खेत देखने गुलालपुर जा रहे थे तभी उनको टक्कर मार दी।
जिससे उनके दोनों पैर व हाथ कट जाने से वह घायल हो गए। हैदरगढ़ कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा ने बताया कि घायलों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पढ़ें-लखनऊ: तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ किनारे होटल में खाना खा रहे छह युवकों को कुचला, गिरफ्तार
