AIMIM के पूर्व नेता दानिश कुरैशी को शिवलिंग पर कमेंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अहमदाबाद। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच AIMIM के नेता रह चुके दानिश कुरैशी को इस मामले पर कमेंट करना भारी पड़ गया है। AIMIM के नेता दानिश कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें उनके ऊपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने के आरोप पर …
अहमदाबाद। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच AIMIM के नेता रह चुके दानिश कुरैशी को इस मामले पर कमेंट करना भारी पड़ गया है। AIMIM के नेता दानिश कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें उनके ऊपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर करने के आरोप पर अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दानिश कुरैशी को IT एक्ट और IPC की धारा 153 A, ओर 295 A के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई की है। दानिश कुरेशी की टिप्पणी को लेकर वीएचपी समेत हिन्दू संगठनों ने विरोध कर पुलिस कार्रवाई की की मांग थी। दानिश कुरैशी को उनके घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें- आज नहीं होगी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई, वाराणसी में वकीलों की हड़ताल जारी
