शिमला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उजरा जेया करेंगी मुलाकात
शिमला। तिब्बत मामलों की विशेष अमेरिकी संयोजक उजरा जेया मंगलवार को भारत पहुंच आयी हैैं। वह 22 मई तक भारत और नेपाल के दौरे पर रहेंगी। उजरा जेया दो दिवसीय दौरे के दौरान मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। बताया जा रहा है कि दलाई लामा …
शिमला। तिब्बत मामलों की विशेष अमेरिकी संयोजक उजरा जेया मंगलवार को भारत पहुंच आयी हैैं। वह 22 मई तक भारत और नेपाल के दौरे पर रहेंगी। उजरा जेया दो दिवसीय दौरे के दौरान मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। बताया जा रहा है कि दलाई लामा से आज उनकी मुलाकात होगी। चीन और तिब्बती धर्मगुरु के बीच संवाद को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए अमेरिकी नीति का यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अमेरिका व तिब्बती नेतृत्व के बीच यह पहली उच्चस्तरीय संपर्क होगा। उजरा जेया के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में यूएसएआइडी की उप सहायक प्रशासक अंजलि कौर भी शामिल हैं। लोकतांत्रिक प्रशासन और तिब्बतियों के मानवाधिकारों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर भारतीय मूल की राजनयिक का यह दौरा काफी अहम है। उजरा लोकतंत्र के शिखर सम्मेलन में भारत और नेपाल के साथ साझेदारी पर भी चर्चा करेंगी।
निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपो सेरिंग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद 25 अप्रैल को उन्होंने उजरा जेया से बात कर उनका ध्यान तिब्बत के मुद्दे की ओर आकर्षित किया था। इसके बाद वह भारत के दौरे पर आई हैैं। उन्होंने कहा कि उजरा जेया के दौरे से तिब्बती उत्साहित हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के यातायात पुलिस मुख्यालय में लगी भीषण आग
