बहराइच : मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। भाजपा कार्यलय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल ने की। बैठक में मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर …

बहराइच । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर बुधवार को आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

भाजपा कार्यलय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल ने की। बैठक में मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी नेतृत्व द्वारा 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाए जाने की योजना पर बल दिया। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक बाटेंगे।

इसके साथ साथ कमजोर बूथों की ग्रेडिंग भी करेंगे सभी मोर्चो को भी इस अभियान के निमित्त अलग-अलग कार्यक्रम दिए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान के लिए जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह को जिला संयोजक व भाजयुमो जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे को सहसंयोजक बनाया गया है। एवं सभी कार्यक्रमों के अलग-अलग प्रभारी भी बनाए गए हैं जो निम्न वत हैं।

रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू सह प्रभारी जिला मंत्री हेमा निगम बूथ संपर्क अभियान का प्रभारी जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव सह प्रभारी जिला मंत्री डॉ डिंपल जैन बाहरी गतिविधियों के लिए 75 घंटे कार्यक्रम का प्रभारी जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, सह प्रभारी सुभाष पांडे सहसंयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ।

विकास तीर्थ बाइक रैली कार्यक्रम का प्रभारी जिला महामंत्री युवा मोर्चा अरुणेंद्र सिंह अंकित, सह प्रभारी अखिलेश यादव गोले, गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी, सह प्रभारी सुवेद वर्मा जिला उपाध्यक्ष को बनाया गया है। विश्व योग दिवस कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राहुल राय, सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुषमा चौधरी, बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री डॉ जितेंद्र त्रिपाठी, सह प्रभारी जिला मंत्री वीरचंद वर्मा, स्थानीय निकाय परिसीमन व आपत्तियां अभियान का प्रभारी श्रवण शुक्ला, सह प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया गया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी अभियान के निमित्त 20 मई को जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ,राहुल रॉय, दीपक सत्या, महामंत्री नन्हेलाल लोधी,राघवेंद्र प्रताप सिंह  जितेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर डिंम्पल जैन, डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार