बिजनौर: शिवलिंग पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोपी हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने से आक्रोशित भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने साथियों सहित थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने …

बिजनौर, अमृत विचार। शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने से आक्रोशित भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने साथियों सहित थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोहल्ला नायक निवासी कासिम मलिक ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया। इससे हिंदू समाज के लोगों की भावनों को ठेस पहुंची है।

इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के मंडलीय संयोजक अमिष रस्तौगी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहरीर मिलने पर थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: प्रेम-प्रसंग में युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

संबंधित समाचार