बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर निर्भया फंड से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने पर अब जोर दे रहा है। मंडल के अधिकतर स्टेशनों पर मौजूदा वक्त में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन अब मंडल 11 स्टेशनों पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है, जिनमें से दो स्टेशनों पर हाई …
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाने पर अब जोर दे रहा है। मंडल के अधिकतर स्टेशनों पर मौजूदा वक्त में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन अब मंडल 11 स्टेशनों पर निर्भया फंड से सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है, जिनमें से दो स्टेशनों पर हाई सिक्योरिटी कैमरे लगाए भी जा चुके हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल इज्जतनगर स्टेशन पर फिलहाल सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा रहे हैं।
बीते दिनों मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए रेलवे के टेलीकम्युनिकेशन विभाग द्वारा सर्वे किया था। जिन 11 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं उनमें रुद्रपुर, काठगोदाम, बरेली सिटी, फर्रुखाबाद, हल्द्वानी, कासगंज, काशीपुर, लालकुआं, पीलीभीत, कन्नौज, फतेहगढ़ स्टेशन शामिल हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक रुद्रपुर और काठगोदाम स्टेशनों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। रेलवे की एजेंसी रेलटेल द्वारा कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। 11 प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से वहां की सुरक्षा पहले से अधिक बढ़ जाएगी। कहा जा रहा है कि लगाए जाने वाले कैमरे अत्याधुनिक हाई रेज्यूलूशन और हाई विजिबिलिटी तकनीक से लैस होंगे।
इज्जतनगर स्टेशन पर फिलहाल नहीं लगेंगे कैमरे
इज्जतनगर स्टेशन मंडल के सबसे प्रमुख स्टेशनों में से एक गिना जाता है। एक तरफ निर्भया फंड से मंडल के 11 स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ इज्जतनगर स्टेशन का नाम इसमें शामिल नहीं है। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दिनों कैमरे लगाने के लिए इज्जतनगर स्टेशन का सर्वे हुआ था। मगर 11 स्टेशनों की सूची में इज्जतनगर स्टेशन का नाम शामिल नहीं है।
इज्जतनगर स्टेशन पर लगा कोच पोजिशनिंग सिस्टम
इज्जतनगर स्टेशन पर यात्री ट्रेन आने से पहले अब अपने कोच की स्थिति जान सकेंगे। कोच पोजिशनिंग सिस्टम नहीं होने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ट्रेन आने से पहले कोच की स्थिति पता नहीं चल पाती थी। अब इज्जतनगर स्टेशन पर बीते दिनों कोच पोजिशनिंग सिस्टम लगा दिया है। यह सिस्टम स्टेशन के सभी चारों प्लेटफार्म पर लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर की नारेबाजी, रोड पर लगाया जाम
