बरेली: 7 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली के लिए शासन के निर्देश पर किला क्षेत्र में मॉस रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान कई बिजली चोर पकड़े गए। किला क्षेत्र में हाई लॉस फीडर कुबड़ी पाकड़, घेर शेख मिट्ठू आदि स्थानों पर विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को उपखंड अधिकारी जसीम अख्तर ने …

अमृत विचार,बरेली। बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली के लिए शासन के निर्देश पर किला क्षेत्र में मॉस रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान कई बिजली चोर पकड़े गए। किला क्षेत्र में हाई लॉस फीडर कुबड़ी पाकड़, घेर शेख मिट्ठू आदि स्थानों पर विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को उपखंड अधिकारी जसीम अख्तर ने अभियान चलाया।

इस दौरान टीम को 7 घरों में बिजली चोरी होती मिली। जेई सुनील पटेल ने मामले में आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा 10 हजार रुपये से अधिक बिल वाले 12 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। कई लोग कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली जला रहे थे।वहीं, 15 घरों के अंदर लगे मीटर बाहर किए गए। 2 दिन पहले घेर शेख मिट्ठू इलाके में रात में अभियान के दौरान टीम पर लोग लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गए थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: क्यारा और फतेहगंज में नलकूप हुआ खराब

संबंधित समाचार