UP Weather Report: जून के पहले सप्ताह में मानसून दे सकता है दस्तक, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बुधवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज, झांसी, आगरा,कानपुर और लखनऊ में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जून के पहले सप्ताह में मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग आज से यूपी के 29 जिलों …

लखनऊ। बुधवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज, झांसी, आगरा,कानपुर और लखनऊ में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जून के पहले सप्ताह में मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम विभाग आज से यूपी के 29 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद जिला शामिल है।

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रिकार्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

पढ़ें- UP Weather Report: मौसम विभाग ने आज कई शहरों में आंधी तूफान की जताई संभावना, बारिश के भी हैं आसार

 

संबंधित समाचार