अलीगढ़: कार और जेवर की मांग पूरी न होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हमदर्द नगर में दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति मो. रईस निकाह के कई बड़ी मांगे करता था। उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की …
अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हमदर्द नगर में दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति मो. रईस निकाह के कई बड़ी मांगे करता था। उनकी मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 20 दिसंबर 2020 में हुआ था। एक सप्ताह बाद से ही ससुरालजनों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। दहेज न देने पर उसके दोनों देवर अश्लीलता करते थे और जबरदस्ती करने का प्रयास करते थे।
उसका पति और सास दोनों शोषण में घरवालों का साथ देते थे। जब उसने विरोध किया, तो उसे 20 दिसंबर 2021 को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के घर चली गई।
उसके पिता ने ब्याज में दो लाख रुपए लेकर उसके ससुरालजनों को दिए और रिश्तेदारों के साथ बातचीत करके बेटी को वापस ससुराल भेज दिया। जब दो लाख रुपए दे दिए तो कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद फिर ससुराल वालों ने मारपीट शुरू कर दी।
25 अप्रैल को ससुराल जनों ने पीड़िता से मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद 26 अप्रैल को पति ने मायके में जाकर उसे तीन तलाक दे दिया।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति मो. रईस, सास भूरी, ससुर इदरीस, ननद मुस्कान और रोशनी, देवर अनीस और सलमान के साथ ही नंदोई भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें- बरेली: दिल्ली से आया पति और ‘तीन तलाक’ देकर चला गया, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
